45 वर्ष से अधिक उम्र के लिए कोरोना वेक्सीनेशन, नरसिंहपुर जिले में

45 वर्ष से अधिक आयु वाले सभी लोगो के लिये कोरोना वेक्सीनेशन शुरु
नरसिंहपुर विधायक जालम सिंह पटेल ने साथियो सहित लगवाया टीका

म प्र के नरसिंहपुर जिले मे आज 1 अप्रेल गुरुवार से 45 वर्ष से अधिक आयु वाले सभी लोगो के लिये कोरोना वेक्सीनेशन का शुभारंभ हुआ। पहले दिन नरसिंहपुर विधायक जालम सिंह पटेल ने साथियो सहित जिला चिकित्सालय पुहंचकर कोविड निरोधक टीका लगवाया। इस मौके पर मुख्य जिला चिकित्सा अधिकारी मुकेश जैन एवं सिविल सर्जन डॉ अनिता अग्रवाल भी उपस्थित थे।
टीका लगवाये जाने के बाद पूर्व मंत्री,नरसिंहपुर विधायक जालम सिंह पटेल ने समस्त जिलेवासियो से कोविड प्रोटोकाल के तहत शासन-प्रशासन द्वारा जारी गाइड लाइन के पालन का आग्रह करते हुए 45 वर्ष से अधिक आयु वाले सभी वर्ग के स्त्री-पुरुषो से अपील की कि कोविड वेक्सीनेशन अभियान मे भाग ले। उन्होने बताया कि जिले की हर तहसील मे अलग अलग स्वास्थ्य केन्द्रो मे टीकाकरण की व्यवस्था की गई है। सभी लोग अपने नजदीकी केन्द्र मे जाकर टीका जरूर लगवाये।
विधायक श्री पटेल के साथ पूर्व नपा उपाध्यक्ष दीपक दुबे (चिग्गा),पूर्व नगर भाजपा अध्यक्ष बन्टी सलूजा, भगवान दास "भूरे " पटेल, विनोद श्रीवास्तव सहित अन्य सहयोगियो ने भी टीके का पहला डोज लगवाया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मध्यप्रदेश में 2 दिन का टोटल लॉकडाउन हो सकता है - मुख्यमंत्री शिवराज

भोपाल के हमीदिया अस्पताल से 863 रेमडेसिविर इंजेक्शन हुए चोरी

मंडियों के आधुनिकीकरण के लिए मास्टर प्लान